Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Latehar News: प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की लोक सुनवाई का विरोध, पंडाल की कुर्सियां रही खाली

Latehar News: प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की लोक सुनवाई का विरोध, पंडाल की कुर्सियां रही खाली

Lagatar 1 week ago

Latehar: एनटीपीसी कंपनी को जिले के बालूमाथ के नॉर्थ धाधू कोल ब्लॉक आवंटित किया गया है. कोल ब्लॉकक के पर्यावरणीय स्वी कृति के लिए झारखंड राज्यब प्रदूषण नियंत्रण पर्षद के द्वारा बालुमाथ प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में लोक सुनवाई का आयोजन सोमवार को किया गया.

शिविर में अपर समाहर्ता सलमान जफर खिजरी, प्रदूषर्ण नियंत्रण पर्षद के क्षेत्रीय पदाधिकारी समीर कुमार बड़ाइक व एचओ प्रियंका कुमारी के अलावा बालुमाथ प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमा उरांव, अंचल अधिकारी बालेश्वंर राम व थाना प्रभारी अमीत कुमार के अलावा एनटीपीसी के अधिकारी मौजूद रहे.

प्रखंड परिसर में लगाए गए जन-सुनवाई शिविर में नहीं बैठकर प्रभावित गांवों के ग्रामीण प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर गेट पर विरोध प्रदर्शन करते नजर आए. जनसुनवाई के विरोध में ग्रामीणों ने अपने हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी की. हालांकि प्रशासन व झारखंड राज्यध प्रदूषण नियंत्रण पर्षद के अधिकारी ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया.

ग्रामीणों ने कहा कि इस जन-सुनवाई से गेरेंजा, भैंसादोन, पिंडरकॉम, मारंगलोईया और बिशनपुर गांव सीधे प्रभावित होंगे. यहां के ग्रामीण विस्थापन के कगार पर आ जायेगें. उन्हों ने कहा कि जल-जंगल-जमीन पर ग्रामीणों का अधिकार है. आरोप लगाया कि एनटीपीसी कंपनी सुनियोजित तरीके से जन-सुनवाई विस्थापित क्षेत्र के बजाय प्रखंड एवं अंचल कार्यालय में आयोजित कर रही है. ताकि प्रभावित लोगों की भागीदारी सीमित रह सके.

बता दें कि इससे पूर्व भी ग्रामीण लातेहार के उपायुक्तक को आवेदन सौंप कर जन-सुनवाई को रद्द कराने की मांग कर चुके हैं. जन-सुनवाई के विरोध में ग्रामीणों ने कई चरण की बैठकें की है और विरोध में सड़क जाम तक कर चुके हैं.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lagatar