Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Latehar News: राजकुमार प्रसाद बने बाल कल्‍याण एवं संरक्षण समिति के अध्‍यक्ष

Latehar News: राजकुमार प्रसाद बने बाल कल्‍याण एवं संरक्षण समिति के अध्‍यक्ष

Lagatar 2 weeks ago

Latehar: मंगलवार को प्रखंड सभागार में मंगलवार को जिला प्रशासन एवं सिनी संस्था के संयुक्त सहयोग से प्रखंड स्तरीय बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति का गठन किया गया. मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार तिवारी ने समिति के गठन के उद्देश्य, कार्यप्रणाली एवं सदस्यों की जिम्मेदारियों की जानकारी दी.

उन्‍होंने बताया कि बच्चों के अधिकारों की रक्षा, शिक्षा, सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं पोषण सुनिश्चित करना समिति की प्राथमिक जिम्मेदारी है. बैठक में सर्वसम्मति से राजकुमार प्रसाद को समिति का अध्यक्ष तथा बीडीओ मनोज कुमार तिवारी को सचिव चुना गया. जबकि समिति के अन्‍य सदस्यों में रीता देवी, पुनीत भुईयां, कौशल कुमार रवि, पिंकी देवी, उषा देवी एवं अनीता देवी को शामिल किया गया.

सिनी के नीतीश पांडेय ने जिला से लेकर गांव स्तर तक गठित समितियों की भूमिका एवं उनके सुदृढ़ीकरण पर प्रकाश डाला. उन्‍होने बताया कि पंचायत स्तरीय समितियों का गठन भी किया जाना है. कार्यक्रम में सभी पंचायतों के पंचायत समिति सदस्य, नाजिर दीपक कुमार, प्रखंड समन्वयक वकील उरांव सहित कई जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lagatar