Kolkata : पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी ने कहा है कि एक्जिट पोल सर्वे करने वाली एजेंसियों ने भारतीय जनता पार्टी के दबाव में आकर अपने आंकड़े जारी किये हैं.
ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया पर अपलोड किये गये एक वीडियो में अपने उम्मीदवारों और कार्यकर्ताओं से कहा, मैं आपको भरोसा दिलाती हूं, तृणमूल कांग्रेस सत्ता में वापसी करेगी. हम 2026 में 226 का आंकड़ा पार करेंगे.
मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि चुनाव में केंद्र की मोदी सरकार, केंद्रीय एजेंसियों भाजपा राज्यों के नेताओं ने मिलकर बंगाल के लोगों को प्रभावित करने की कोशिश की. आरोप लगाया कि पूरी मशीनरी' का इस्तेमाल किया गया, लेकिन जनता ने वोट के जरिए इसका जवाब दे दिया.
ममता बनर्जी ने दावा किया कि कुछ मीडिया संस्थानों के जरिए गलत जानकारी फैलाने की कोशिश की गयी. एग्जिट पोल के जरिए माहौल प्रभावित करने और लोगों का मनोबल गिराने की कोशिश की गयी. ममता ने कहा कि यह पहले 2016 और 2021 में किया जा चुका है,
मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं व उम्मीदवारों से कहा कि मतगणना होने तक लापरवाही न बरतें. कहा कि जरूरत पड़ने पर वे खुद भी निगरानी करने मैदान में उतरेंगी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

