Dailyhunt
ममता ने कहा, वोटरलिस्ट में घुसपैठिये थे, तो  फिर मोदी उनके वोट से जीते हैं,  इस्तीफा दें

ममता ने कहा, वोटरलिस्ट में घुसपैठिये थे, तो फिर मोदी उनके वोट से जीते हैं, इस्तीफा दें

Lagatar 1 week ago

Kolkata : पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने राज्य में हो रहे SIR को लेकर आज फिर मोदी सरकार पर हमला किया. ममता बनर्जी आज शुक्रवार को दक्षिण दिनाजपुर में आयोजित एक जनसभा में बोल रही थीं.

उन्होंने कहा क अगर वोटर लिस्ट में घुसपैठियों के नाम थे, तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले भी उनके वोट से जीत चुके हैं. ऐसे में पीएम को इस्तीफा देना चाहिए. ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि आयोग ने बंगाल में अधिकारियों के तबादले इस हिसाब से किये. ताकि बंगाल में बाहरी लोगों का आना आसान हो सके.

ममता बनर्जी ने मालदा में एक अप्रैल को न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाने की घटना के लिएAIMIM और ISF को जिम्मेदार करार दिया. साथ ही कांग्रेस और भाजपा पर उन लोगों को उकसाने का आरोप लगाया.

ममता बनर्जी ने हरिरामपुर में भी रैली को संबोधित किया उन्होंने कहा कि 2024 के आम चुनावों में इस्तेमाल की गयी वोटर लिस्ट को अब विधानसभा चुनावों से पहले क्यों चुनौती दी जा रही है.

ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि सीआरपीएफ के वाहनों में पैसा लाया जा रहा है, मेरे पास इन गतिविधियों की जानकारी है. मैं सही समय आने पर इसका खुलासा करूंगी. ममता ने गृह मंत्री अमित शाह पर भी हल्ला बोला.दावा किया कि उनकी मौजूदगी से भाजपा को चुनावी तौर पर कोई फायदा नहीं होगा.

बंगाल में हो रही हिंसक घटनाएओं को लेकर भाजपा नेता दिलीप घोष ने कहा, हार का डर TMC को सता रहा है. इसलिए वे अलग-अलग जगहों पर हिंसा कर उतारू हो गये हां. ऐसे कई मामले हैं,जहां चुनाव आयोग के अधिकारियों को घेरा गया है. काले झंडे दिखाये गये हैं.

दिलीप घोष ने कहा कि टीएमसी बल, धमकी और गुंडागर्दी के जरिए चुनाव जीतने की कोशिश कर रही है. अब राज्य का एडमिनिस्ट्रेशन इलेक्शन कमीशन के हाथ में आ गया है, तो ममता बनर्जी के हिसाब से राज्य में सब कुछ नहीं चलेगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lagatar