Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
मंदिर में बज रहे भजन को रिम्स डायरेक्टर ने कराया बंद, लोगों ने किया विरोध

मंदिर में बज रहे भजन को रिम्स डायरेक्टर ने कराया बंद, लोगों ने किया विरोध

Lagatar 6 months ago

Ranchi: राजधानी रांची के रिम्स परिसर स्थित मंदिर में तेज साउंड में बज रहे भजन को रिम्स डायरेक्टर ने बंद करा दिया. इसके बाद मंदिर के पुजारी और रिम्स डायरेक्टर के बीच बहस हुई. रिम्स डायरेक्टर ने जबरन मंदिर में प्रवेश किया और भजन बंद कर दिया.

जिसके बाद लोग नाराज हो गए. इस बीच रिम्स परिसर में काफी हंगामा हुआ.

मामले को देखते हुए बरियातू पुलिस रिम्स परिसर पहुंची और मामले की जांच की. पुलिस के समक्ष डायरेक्टर ने बताया कि इस अस्पताल में कई तरह के मरीज भर्ती हैं. कई लोग हार्ट पेशेंट हैं तो कई लोग न्यूरो डिपार्टमेंट में गंभीर रूप से भर्ती हैं. इस दौरान तेज साउंड की भजन या गाना सुनना मरीजों के लिए हानिकारक है.

इसलिए हमने इन बातों का ध्यान में रखते हुए मंदिर में बज रहे तेज साउंड के भजन को बंद कर दिया. वहीं, पुजारी और आसपास के लोगों ने रिम्स डायरेक्टर पर धर्म विरोधी का आरोप लगाया और बताया कहा कि मंदिर में भजन बजाने से इनको काफी परेशानी है.

इस मामले को लेकर बरियातू थाने की पुलिस ने बताया कि फिलहाल किसी पक्ष द्वारा थाने में लिखित आवेदन नहीं दिया गया है. पुलिस ने घटनास्थल पर ही दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत कर दिया है. यदि किसी पक्ष द्वारा थाना में शिकायत दर्ज किया जाता है तो पुलिस उसे मामले में कार्रवाई करेगी.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lagatar