Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
मौसीबाड़ी से निकले भगवान जगन्नाथ, हजारों श्रद्धालु खींच रहे रथ

मौसीबाड़ी से निकले भगवान जगन्नाथ, हजारों श्रद्धालु खींच रहे रथ

Lagatar 11 hrs ago

Ranchi: राजधानी स्थित धुर्वा के बड़कागढ़ में भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा को शनिवार को मौसीबाड़ी से विधि-विधान के साथ रथ पर विराजमान कराया गया. इसके बाद हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में रथयात्रा की वापसी शुरूआत की गई और भगवान को जगन्नाथपुर मंदिर तक ले जाया जाएगा.

इससे पहले सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक विशेष पूजा-अर्चना, मंत्रोच्चार और भोग अर्पण का कार्यक्रम संपन्न हुआ. सभी धार्मिक अनुष्ठान पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न कराए गए.

मुख्य पुजारी रामेश्वर पाढ़ी और शुद्धांशु नाथ सहदेव ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा संपन्न कराई. पूजा के उपरांत भगवान को रथ पर विराजमान कराया गया. जय जगन्नाथ के जयघोष के नारे लगाए गए. श्रद्धालु द्वारा रथ को खींचते हुए भगवान को उनके धाम जगन्नाथपुर मंदिर तक पहुंचाए गए.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lagatar