Dailyhunt
MGM अस्पताल में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित

MGM अस्पताल में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित

Lagatar 3 weeks ago

Jamsedpur : डिमना स्थित एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सोमवार से जूनियर डॉक्टरों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है. इस हड़ताल के कारण ओपीडी सहित अन्य स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हैं, जिससे मरीजों को परेशानी हो रही है.

हालांकि इमरजेंसी सेवाएं चालू हैं.

डॉक्टरों का कहना है कि मानदेय बढ़ाने को लेकर वे पिछले एक महीने से काला बिल्ला लगाकर शांतिपूर्ण तरीके से विरोध कर रहे थे. लेकिन उनकी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया गया. इसके बाद उन्होंने हड़ताल का रास्ता अपनाया.

डॉक्टरों का कहना है कि उन्हें बिहार के मुकाबले कम भुगतान किया जाता है. जबकि काम का बोझ और जिम्मेदारियां लगातार बढ़ रही हैं. उन्होंने साफ किया है कि जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक हड़ताल जारी रहेगी.

हड़ताल का सबसे ज्यादा असर दूर-दराज से आने वाले मरीजों पर पड़ रहा है. कई लोगों को बिना इलाज के वापस लौटना पड़ रहा है, जबकि कुछ को मजबूरी में निजी अस्पतालों का सहारा लेना पड़ रहा है. इससे खासकर गरीब मरीजों के सामने बड़ी दिक्कत खड़ी हो गई है.

कोल्हान क्षेत्र के लिए यह अस्पताल काफी अहम माना जाता है, क्योंकि यहां बड़ी संख्या में लोग इलाज के लिए आते हैं. ऐसे में डॉक्टरों की हड़ताल से पूरे इलाके की स्वास्थ्य व्यवस्था प्रभावित हो रही है.अब तक प्रशासन की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की गई है. डॉक्टरों का कहना है कि उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन आगे भी जारी रहेगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lagatar