Dailyhunt
मोतिहारी में जहरीली शराब से एक और मौत, मृतकों की संख्या बढ़कर छह हुई

मोतिहारी में जहरीली शराब से एक और मौत, मृतकों की संख्या बढ़कर छह हुई

Lagatar 6 days ago

Motihar : बिहार में शराबबंदी के बावजूद धड़ल्ले से शराब की तस्करी हो रही है. राज्य के अलग-अलग जिलों से आए दिन जहरीली शराब पीने से मौत की खबर सामने आ रही है. ताजा मामला पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) जिले से सामने आ रहा है.

यहां शराब पीने से एक और व्यक्ति की मौत हो गई है.

इस मौत के बाद बिहार में जहरीली शराब त्रासदी में मरने वालों की संख्या बढ़कर छह हो गई है. इस घटना में पहली मौत गुरुवार को हुई थी. इससे पहले 2 अप्रैल को मोतिहारी जिले में भी जहरीली शराब पीने से परीक्षण मांझी, हीरालाल भगत, प्रमोद यादव और चंदू कुमार की मौत हुई थी. जबकि कई लोग गंभीर रूप से बीमार हो गए थे.

इस घटना के बाद से प्रशासन एक्शन मोड में है. जिला मजिस्ट्रेट सौरभ जोरवाल ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह मामला जहरीली शराब सेवन से जुड़ा लगता है. मोतिहारी के तुरकौलिया और रघुनाथपुर इलाकों में हुई मौत मामलों में कम से कम 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

बेहतर अनुभव व ज्यादा खबरों के लिए ऐप पर जाएं

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

Available on App Store & Play Store

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lagatar