Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
नेपाल हाउस से हिनू चौक तक की सड़कें होंगी चकाचक, 2.77 करोड़ से होगा सरफेस रिन्यूअल

नेपाल हाउस से हिनू चौक तक की सड़कें होंगी चकाचक, 2.77 करोड़ से होगा सरफेस रिन्यूअल

Lagatar 1 week ago

Ranchi : राजधानी रांची में नेपाल हाउस मोड़ से मेकॉन चौक होते हुए हिनू चौक तक सड़क की मरम्मत और सरफेस रिन्यूअल का रास्ता साफ हो गया है. झारखंड सरकार के पथ निर्माण विभाग ने 2 किलोमीटर लंबी इस सड़क के लिए 2.77 करोड़ रुपये की प्रशासनिक मंजूरी दे दी है.

रांची की प्रमुख सड़कों में शामिल यह सड़क की ऊपरी परतें लंबे समय से उखड़ी हुई थी और कई जगह ऊबड़-खाबड़ हो गई थी. इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. अब सड़क का सरफेस रिन्यूअल कर इसे बेहतर बनाया जाएगा.

विभाग ने निर्देश दिया है कि इस काम को वित्तीय वर्ष 2026-27 में ही पूरा किया जाए. मुख्य अभियंता (यातायात) हर महीने काम की समीक्षा करेंगे और उसकी रिपोर्ट अभियंता प्रमुख को भेजेंगे. इस योजना को विभागीय मंत्री और आंतरिक वित्तीय सलाहकार की मंजूरी भी मिल चुकी है.

फंड की निकासी पथ प्रमंडल, रांची के कार्यपालक अभियंता द्वारा की जाएगी. सड़क निर्माण कार्य पूरा होने के बाद नेपाल हाउस, मेकॉन चौक और हिनू चौक के बीच रोजाना आवाजाही करने वाले हजारों लोगों को बेहतर सड़क, सुगम यातायात और जाम से राहत मिलने की उम्मीद है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lagatar