Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Palamu News : कीचड़ में धंसा मालवाहक ट्रक,आवागमन प्रभावित

Palamu News : कीचड़ में धंसा मालवाहक ट्रक,आवागमन प्रभावित

Lagatar 2 weeks ago

Palamu News : पोखराहा स्थित NH पर मालवाहक वाहन के कीचड़ में धंस जाने से आवागमन प्रभावित हो गया.इस दौरान आवागमन बाधित हुआ. वहीं दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई.पुलिस द्वारा एक तरफ से वाहनों को निकाला जा रहा है.

जानकारी के अनुसार मालवाहक ट्रक सिंगरा की ओर से आ रहा था. पांकी-मेदिनीनगर मुख्य पथ के पास ट्रक पांकी जाने के लिए मुड़ रहा था, इसी दौरान सड़क पर जमा कीचड़ में उसका पहिया धंस गया. हालांकि, घटना में किसी तरह की दुर्घटना नहीं हुई.

ट्रक को हटाने के लिए मौके पर हाइड्रा मंगाया गया है. चेकपोस्ट पर तैनात जवानों ने भी ट्रक को निकालने का काफी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली. इसके बाद हाइड्रा की मदद से ट्रक को हटाने का प्रयास किया जा रहा है.ट्रक के हटने के बाद हाईवे पर आवागमन सामान्य होने की उम्मीद है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lagatar