Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Palamu News : ऑपरेशन प्रहार में नशा तस्करों पर बड़ा वार, एक महीने में 375 किलो गांजा जब्त, 19 गिरफ्तार

Palamu News : ऑपरेशन प्रहार में नशा तस्करों पर बड़ा वार, एक महीने में 375 किलो गांजा जब्त, 19 गिरफ्तार

Lagatar 4 days ago

Medininagar : पलामू पुलिस ने विशेष अभियान 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत एक महीने में नशा कारोबार पर बड़ी चोट की है. 3 जुलाई से 31 जुलाई तक जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चलाए गए अभियान में 375.32 किलो गांजा, 6.898 किलो अफीम, 48.2 किलो डोडा व 5.49 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया.

इस दौरान पुलिस ने 19 तस्करों को गिरफ्तार करते हुए तस्करी में इस्तेमाल एक कंटेनर, दो चारपहिया वाहन, तीन दोपहिया वाहन, 12 मोबाइल फोन और 48,860 रुपये नकद जब्त किए हैं.

यह जानकारी पलामू एसपी कपिल चौधरी ने प्रेस कांफ्रेंस दी. उन्होंने बताया कि ऑपरेशन प्रहार के दौरान पुलिस ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में लगातार छापेमारी कर मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की. कुल 19 आरोपियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई.

अभियान में सबसे बड़ी सफलता 26 जुलाई को हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में मिली. पुलिस ने एक कंटेनर से 320 किलो गांजा बरामद किया. इस मामले में राजेश यादव को गिरफ्तार किया गया. पुलिस के अनुसार, इतनी बड़ी मात्रा में गांजा की अंतरराज्यीय स्तर पर तस्करी की कोशिश की जा रही थी, जिसे समय रहते विफल कर दिया गया.

एसपी ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान शहर, चैनपुर, पाटन, सतबरवा, पांकी व हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में एक साथ कार्रवाई की गई. शहर थाना क्षेत्र में ब्राउन शुगर के साथ आरोपियों को पकड़ा गया. चैनपुर में 2.81 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई. पाटन में अवैध गांजा की खेती का खुलासा करते हुए 21.44 किलो गांजा जब्त किया गया. सतबरवा में कार से 33.780 किलो गांजा बरामद हुआ, जबकि पांकी थाना

क्षेत्र में 48.2 किलो डोडा व 2.30 किलो अफीम जब्त किया गया. सभी मामलों में आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई.
एसपी ने कहा कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा. पुलिस ऐसे गिरोहों की पहचान कर उनके नेटवर्क को ध्वस्त करने की दिशा में काम कर रही है. उन्होंने आम लोगों से अपील की कि नशे के कारोबार से जुड़ी किसी भी सूचना की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय पर कार्रवाई कर ऐसे अपराधों पर प्रभावी रोक लगाई जा सके.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lagatar