Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Palamu News: ऑटो और बाइक की टक्कर में दो लोग घायल

Palamu News: ऑटो और बाइक की टक्कर में दो लोग घायल

Lagatar 2 weeks ago

Palamu: पांकी-मेदिनीनगर मुख्य पथ पर मुरमुसी गांव के पास शुक्रवार शाम ऑटो व बाइक के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई. हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक बच्चे समेत तीन अन्य लोगों को हल्की चोटें आई हैं.

इसे भी पढ़ें:

जानकारी के अनुसार पांकी से मेदिनीनगर की ओर आ रही ऑटो की विपरीत दिशा से आ रही अपाचे बाइक से जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार प्रथम दृष्टया हादसे के पीछे बाइक सवार की लापरवाही बताई जा रही है. हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. घायलों को इलाज के लिए एंबुलेंस से एमएमसीएच भेजा गया. पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lagatar