Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Palamu News : पेड़ से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

Palamu News : पेड़ से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

Lagatar 2 weeks ago

Medininagar : पलामू जिले के मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के पिपरा में शनिवार को पहाड़ी किनारे नीम के पेड़ से फंदे पर लटका एक युवक का शव बरामद किया गया. ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी.

पेड़ से लटकता शव

पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है. युवक की उम्र करीब 22 वर्ष आंकी गई. उसने सफेद-हरे रंग की चेकदार शर्ट व काले रंग की पैंट पहन रखी है. दाहिने हाथ की कलाई में लाल रंग का मौली (कलावा) बंधा हुआ है.

काफी प्रयास के बाद भी उसकी पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए MMCH, मेदिनीनगर भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव की पहचान होने तक उसे सदर अस्पताल के शवगृह में सुरक्षित रखा जाएगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lagatar