Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Palamu News : पुलिस का ऑपरेशन प्रहार, 36.323 किलो मादक पदार्थ के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार

Palamu News : पुलिस का ऑपरेशन प्रहार, 36.323 किलो मादक पदार्थ के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार

Lagatar 1 week ago

Medininagar : मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार में पलामू पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने अलग-अलक कार्रवाई में 33.789 किलो गांजा व 2.534 किलो अफीम बरामद करते हुए चार तस्करों को गिरफ्तार किया है.

तस्करी में प्रयुक्त एक स्विफ्ट डिजायर कार, दो बाइक व दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं. गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया गया.

बेतला से आ रही कार से गांजा की बड़ी खेप बरामद

पलामू एसपी कपिल चौधरी ने बताया कि लातेहार जिले के बेतला क्षेत्र से एक स्विफ्ट डिजायर कार में भारी मात्रा में गांजा लेकर तस्करों के पलामू आने की गुप्त सूचना मिली थी. इसके बाद विशेष टीम का गठन कर दुबियाखाड़ मोड़ पर वाहन जांच अभियान चलाया गया. इसी दौरान संदिग्ध स्विफ्ट डिजायर कार को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें 33.789 किलो गांजा बरामद हुआ.

मामले में बिहार के रोहतास जिले के संझौली थाना क्षेत्र निवासी कृष्णा राम व दिनेश कुमार को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने गांजा के साथ कार को भी जब्त कर लिया. दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है.

पांकी में अफीम के साथ दो तस्कर धराए

दूसरी कार्रवाई पांकी थाना क्षेत्र के टाटीदिरी (बाना) स्थित नदी पुल के पास की गई. पुलिस को सूचना मिली थी कि यहां दो लोग अफीम की खरीद-बिक्री करने वाले हैं. इसके बाद लेस्लीगंज (पांकी) एसडीपीओ प्रशांत कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने बुधवार रात घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. तलाशी में में पिपराटांड़ थाना क्षेत्र के गढ़गांव निवासी शाहबुद्दीन मियां के पास से 1.472 किलो व पांकी के नुरू (खांडपर) निवासी गुलाम मुस्तफा के पास से 1.062 किलो यानी कुल कुल 2.534 किलो अफीम बरामद किया गया. पुलिस ने दोनों की बाइक व दो मोबाइल फोन जब्त कर लिया है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lagatar