Dailyhunt
पलामू: NH-139 पर सड़क हादसा, नौडीहा बाजार के अंचल अधिकारी घायल

पलामू: NH-139 पर सड़क हादसा, नौडीहा बाजार के अंचल अधिकारी घायल

Lagatar 2 weeks ago

Palamu : नेशनल हाईवे-139 पर सोमवार को सड़क हादसा हो गया. इस हादसे में नौडीहा बाजार पिपरा के अंचल अधिकारी समेत दो लोग घायल हो गए. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अंचल अधिकारी किसी कार्य से जा रहे थे, तभी रास्ते में वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसे में अंचल अधिकारी समेत दो लोग जख्मी हो गए. दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया. फिलहाल स्थिर बताई जा रही है. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया. पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुट गई है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

बेहतर अनुभव व ज्यादा खबरों के लिए ऐप पर जाएं

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

Available on App Store & Play Store

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lagatar