Dailyhunt
पलामूः पुलिस मुठभेड़ में घायल फैज खान MMCH में भर्ती, उसका सहयोगी भी धराया

पलामूः पुलिस मुठभेड़ में घायल फैज खान MMCH में भर्ती, उसका सहयोगी भी धराया

Lagatar 2 weeks ago

Medininagar : पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर में गुरुवार देर रात हुए डबल मर्डर के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी फैज खान तक पहुंच बनाई. पांकी-तरहसी बॉर्डर इलाके में शुक्रवार की शाम पुलिस व अपराधियों के बीच मुठभेड़ में फैज खान के पैर में गोली लगी है.

पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए कड़ी सुरक्षा में MMCH में भर्ती कराया है. उसकी सहयोगी आदर्श कुमार भी गिरफ्तार कर लिया गया है.

जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि फैज खान अपने सहयोगियों के साथ तरहसी-पांकी इलाके में छुपा हुआ है. शुक्रवार की शाम करीब 5 बजे लोकेशन की सटीक जानकारी मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी की. इस दौरान पुलिस और फैज खान के बीच मुठभेड़ हुई. गोली लगने के बाद वह दबोच लिया गया. पुलिस ने इस मामले में उसके साथी आदर्श कुमार को भी गिरफ्तार किया है. वह पांकी थाना क्षेत्र का रहने वाला है. उससे पूछताछ की जा रही है. एक अन्य सहयोगी फरार है.

आपने अबतक पढ़ा

बताते चलें कि गुरुवार रात करीब 11 बजे फैज खान ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर समीर खलीफा उर्फ गुड्डू खलीफा की गोली मारकर हत्या कर दी थी. समीर खलीफा वर्ष 2012 में हुए लाडले हसन और लड्डू खान हत्याकांड का गवाह था. ऐसे में इस हत्याकांड को पुराने मामले से जोड़कर भी देखा जा रहा है.

पलामू एसपी रीष्मा रमेशन ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है. फरार आरोपी की तलाश में छापेमारी जारी है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lagatar