Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
पश्चिम बंगाल  : बारुईपुर दुष्कर्म का  मुख्य आरोपी  प्रभास मंडल  पुलिस एनकाउंटर में मारा गया

पश्चिम बंगाल : बारुईपुर दुष्कर्म का मुख्य आरोपी प्रभास मंडल पुलिस एनकाउंटर में मारा गया

Lagatar 1 week ago

Kolkata : पश्चिम बंगाल से एक रेप आरोपी के एनकाउंटर की खबर आयी है. खबर है कि बंगाल के बरुईपुर में हुए दुष्कर्म के मुख्य आरोपी प्रभास मंडल का बुधवार तड़के पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया.

जानकारी के अनुसार पुलिस टीम मंगलवार-बुधवार देर रात को आरोपी को घटनास्थल पर क्राइम सीन रीक्रिएशन के लिए ले गयी थी.

पुलिस के अनुसार इसी क्रम में आरोपी ने अचानक एक कांस्टेबल पर हमला कर हथियार छीन लिया और एक राउंड फायर कर मौके से भागने की कोशिश की. पुलिस की टीम ने जवाबी कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रभास मंडल पर फायरिंग की. पुलिस की गोली से आरोपी गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे आनन फानन में बारूईपुर अस्पताल ले जाया गया. वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

जानकारी दी गयी है कि रात लगभग 12:45 बजे बारुईपुर थाना प्रकरण (1350/26) के जांच अधिकारी आरोपी प्रभास मंडल को घटनास्थल पर क्राइम सीन रीक्रिएशन के लिए सुरज्यापुर हाट लेकर गये थे. पुलिस वहां अपराध के घटनाक्रम का री-क्रिएशन शुरू करती उससे पहले आरोपी प्रभास ने ऑन-ड्यूटी पुलिसकर्मी की गन छीन ली और पुलिस टीम को निशाना बनाते हुए एक राउंड फायरिंग कर दी और वहां से फरार होने की कोशिश की.

इसके बाद पुलिस टीम ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की. प्रभास मंडल घायल हो गया.एनकाउटर के तुरंत बाद पुलिस ने घायल आरोपी को बारूईपुर अस्पताल में भर्ती कराया, वहीं मौजूद डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. बता दें कि घटना बारुईपुर थाना क्षेत्र के धपधपी-2 पंचायत के सूर्यपुर हाट की है. नाबालिग पीड़िता शनिवार शाम घर का सामान खरीदने बाजार गयी थी, लेकिन वापस नहीं लौटी.

रविवार सुबह घर के पास एक तालाब से उसका शव बरामद हुआ. इलाके के सीसीटीवी फुटेज में चार लोग नाबालिग को अपने साथ ले जाते दिखाई दिये थे. इस घटना ने पूरे राज्य में आक्रोश फैल गया और राजनीति भी शुरू हो गयी.

मंगलवार को पश्चिम बंगाल के नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि बारुईपुर में लड़की के कथित रेप और हत्या के बाद सरकार और पुलिस कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी जरूरी कदम उठा रही है. इसके बाद आज खबर आयी कि मुख्य आरोपी का एनकाउंटर हो गया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lagatar