Dailyhunt
पश्चिमी सिंहभूम: मसीही समाज ने मनाया गुड फ्राइडे, गिरजाघर में हुई प्रार्थना

पश्चिमी सिंहभूम: मसीही समाज ने मनाया गुड फ्राइडे, गिरजाघर में हुई प्रार्थना

Lagatar 1 week ago

Chakradharpur (Shambhu Kumar): मसीही समाज की ओर से शुक्रवार को गुड फ्राइडे मनाया गया. इस अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिले के सभी गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया. इस अवसर पर चाईबासा, चक्रधरपुर, बंदगांव,मनोहरपुर, आनंदपुर की ख्रीस्त राजा चर्च,जीईएल चर्च,लाल गिरजा घर, बुढीगोड़ा स्थित चर्च,बंदगांव स्थित चर्च में मसीही समाज के लोग प्रार्थना सभा के लिए जुटे.

वहीं चक्रधरपुर स्थित ख्रीस्त राजा चर्च में प्रभु यीशू का क्रूस मरण, पवित्र क्रूस की उपासना की गई. यह झांकी यूथ ग्रुप द्वारा निकाला गया.इसके अलावा मसीही समुदाय के लोगों ने प्रभु यीशू का क्रूस रास्ता का मंचन किया. इस दौरान पहले स्थान से लेकर 14वें स्थान तक मतलब प्राण दंड के लिए प्रभु यीशु को कंधे पर क्रूस लादने से कर सूली में चढ़ने तक का प्रस्तुति दिखाई गई. इसमें सिरीनी सिमोन क्रूस ढोने में मदद दिखाया गया था.

सिपाही यीशु के कपड़ों को उतारते हैं.वह क्रूस पर ठोके जाते हैं और उसी पर वह अपना प्राण त्याग देते हैं. इससे पहले यीशु तीन बार क्रूस से गिरते हैं. वेरोनिका यीशु का चेहरा पोछती है, यीशु अपनी दु:खी मां से मिलते हैं. इस प्रकार नाटक का मंचन कर प्रभु यीशू का क्रूस मरण का चित्रण किया गया.

इस मौके पर पल्ली पुरोहित फादर पौलुस बोदरा, फादर एस पुथुमय राज ने पुण्य शुक्रवार का मिस्सा संपन्न किया. सैकड़ों की संख्या में कैथोलिक लोगों ने इसमें हिस्सा लिया. इसमें मुख्य रुप से संत एंजेला अस्पताल, कारमेल स्कूल, जेवियर भवन की सिस्टर्स आदि उपस्थित रहे.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lagatar