Dailyhunt
Patna News : घर में घुसकर दंपती पर चाकू से हमला, पति की मौत, पत्नी घायल

Patna News : घर में घुसकर दंपती पर चाकू से हमला, पति की मौत, पत्नी घायल

Lagatar 1 week ago

Patna : बिहार से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई. ताजा मामला पटना के पीरबहोर थाना क्षेत्र का है. जहां घटी घटना ने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया है.

जानकारी के अनुसार नवाज आलम अपनी पत्नी के साथ लालबाग इलाके में किराये के मकान में रह रहे थे. शनिवार सुबह 7 बजे अचानक एक युवक उनके घर में घुस गया और दोनों पर वार करने लगा. हमला इतना अचानक हुआ कि दोनों को संभलने का मौका नहीं मिला. इस हमले में नवाज और उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए.

हमला कर युवक मौके से फरार हो गया. चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और आनन-फानन में दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया. जहां इलाज के दौरान नवाज ने दम तोड़ दिया. जबकि पत्नी घायल है जिनका इलाज किया जा रहा है.

घटना की सूचना पुलिस को दी गई. सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. नवाज आलम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. दिनदहाड़े हुई इस घटना से लोगों में काफी गुस्सा है. उन्होंने तुरंत आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की. पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक की पहचान कर ली गई है. उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lagatar