Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
पीएम मोदी, अमित शाह आप Gen-Z को धमकाकर चुप नहीं करा सकते, राहुल ने फिर हल्ला बोला

पीएम मोदी, अमित शाह आप Gen-Z को धमकाकर चुप नहीं करा सकते, राहुल ने फिर हल्ला बोला

Lagatar 1 week ago

New Delhi : NEET पेपर लीक मामला और छात्रों के आंदोलन पर पुलिसिया कार्रवाई लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आज शुक्रवार को फिर पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर हमला बोला है.

राहुल गांधी ने उन पर छात्रों की आवाज दबाने और दमनकारी नीतियां अपनाने का आरोप लगाया.

इससे पहले राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया...पीएम मोदी और अमित शाह-आप Gen-Z को धमकाकर चुप नहीं करा सकते. पहले आपने उनकी हड्डियां तोड़ीं और अब आप उन पर एफआईआर दर्ज कर रहे हैं. आरोप लगाया कि छात्रों के सोशल मीडिया अकाउंट्स बंद करवा रहे हैं.

राहुल गांधी ने सरकार को चेतावनी देते हुए लिखा, आप भारत का अतीत हैं. भारत के भविष्य के साथ आप कैसा व्यवहार कर रहे हैं. जरा संभलकर रहिए. इससे पहले राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरते हुए कहा था कि वे संसद में आकर छात्रों के ख़िलाफ़ हुई बर्बर हिंसा के बारे में सफ़ाई देने से इतना क्यों डर रहे हैं? अमित शाह छात्रों पर पुलिस द्वारा पैलेट गन चलाने के दोषी हैं, उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए,

याद करें कि NEET परीक्षा सहित अन्य परीक्षाओं के पेपर लीक होने से गुस्साए छात्रों ((Gen-Z)) ने देश के कई शहरों में विरोध प्रदर्शन किया था. दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलन किया गया था.

20 जुलाई के चलो मार्च के दौरान पुलिस द्वारा छात्रों पर बल प्रयोग करने के आरोप लगे. पुलिस पर पैलेट गन चलाने के आरोप भी लगे, उधर पुलिस ने कई प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ मामले दर्ज किये हैं, पुलिस ने आंदोलन से जुड़े कई सोशल मीडिया हैंडल्स पर भी कार्रवाई की है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lagatar