Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
PM मोदी का विपक्ष पर तंज, पहले एयरपोर्ट का नाम एक ही परिवार पर रहता था, हमने बदली परंपरा

PM मोदी का विपक्ष पर तंज, पहले एयरपोर्ट का नाम एक ही परिवार पर रहता था, हमने बदली परंपरा

Lagatar 1 week ago

Lagatar Desk : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगपुरम में बने अल्लूरी सीताराम राजू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन किया. इस दौरान उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए विकास परियोजनाओं के बारे में बात की.

साथ ही विपक्ष पर जमकर निशाना साधा.

पीएम मोदी ने कहा कि पहले देश में बनने वाले अधिकांश एयरपोर्ट का नाम एक ही परिवार के नाम पर रखा जाता था. लेकिन उनकी सरकार ने इस परंपरा को बदल दिया है. कहा कि एनडीए सरकार देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों, संतों और महापुरुषों को सम्मान देने का काम कर रही है.

पीएम ने बताया कि भाजपा की सरकार ने अयोध्या एयरपोर्ट का नाम महर्षि वाल्मीकि के नाम से जोड़ा, पंजाब में एयरपोर्ट का नाम संत रविदास जी के नाम पर रखा और अब इस नए एयरपोर्ट का नाम महान स्वतंत्रता सेनानी अल्लूरी सीताराम राजू के नाम पर रखा गया है.

नरेंद्र मोदी ने कहा कि करीब 5,640 करोड़ की लागत से बने इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट से उत्तर आंध्र की अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी. उन्होंने इसे क्षेत्र के युवाओं के लिए 'ग्रोथ का रनवे' और 'बेहतर भविष्य का लॉन्च पैड' बताया.

उन्होंने कहा कि भोगपुरम का यह अत्याधुनिक एयरपोर्ट हर साल करीब 60 लाख यात्रियों की आवाजाही को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. इसके टर्मिनल का डिजाइन आंध्र प्रदेश के पारंपरिक 'चुट्टिलु' कॉटेज, अराकू वैली और 'फ्लाइंग फिश' से प्रेरित है.

प्रधानमंत्री ने देश की ब्लू इकोनॉमी को मजबूत बनाने की सरकार की प्रतिबद्धता भी दोहराई. उन्होंने कहा कि विशाखापत्तनम से लेकर कृष्णापट्टनम तक पूरे तटीय क्षेत्र को आर्थिक कॉरिडोर के रूप में विकसित किया जा रहा है. इसके लिए पुराने बंदरगाहों का आधुनिकीकरण किया जा रहा है.

बता दें कि आंध्र प्रदेश में लगभग 18 हजार करोड़ की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया गया है. इनमें 5,000 करोड़ की लागत से बने अल्लूरी सीताराम राजू अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के अलावा सड़क संपर्क, ऊर्जा सुरक्षा और आधारभूत ढांचे से जुड़ी कई महत्वपूर्ण योजनाएं शामिल हैं.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lagatar