Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
PM पर अभद्र टिप्पणी करने वाली छात्रा ने मांगी  माफी, कहा-गलती हो गई, आगे नहीं होगी...

PM पर अभद्र टिप्पणी करने वाली छात्रा ने मांगी माफी, कहा-गलती हो गई, आगे नहीं होगी...

Lagatar 1 week ago

Lagatar Desk : दिल्ली के जंतर-मंतर पर 23 जुलाई को प्रदर्शन के दौरान पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में घिरी एक छात्रा का माफी मांगते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

वीडियो में छात्रा हाथ जोड़कर अपनी गलती स्वीकार करती नजर आ रही है. हालांकि, इस वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है.

वीडियो में छात्रा खुद को 15 साल की बताते हुए कहती है कि वह कनॉट प्लेस घूमने के बाद अपने दोस्तों के साथ प्रदर्शन स्थल पहुंची थी. उसने कहा कि वहां मौजूद कुछ लोगों के कहने पर उसने प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक बातें कह दीं.

वीडियो में छात्रा कहती है कि उसे अपनी गलती का एहसास हो गया है. कहा कि जो कुछ भी उसने कहा, वह बिल्कुल गलत था और माफी के योग्य नहीं है. छात्रा ने पूरे देश से हाथ जोड़कर माफी मांगी और कहा कि यह उसकी पहली और आखिरी गलती है. इतना ही नहीं उसने भविष्य में इस तरह की गलती नहीं दोहराने की बात भी कही.

पीएम मोदी ने गाली देने वालों को माफ करने की कही थी बात

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इंस्टाग्राम पर लाइव आकर छात्रों द्वारा उनको और उनकी दिवंगत माताजी को गालियां देने पर दुख जताया था. उन्होंने कहा था कि प्रदर्शन के दौरान उन्हें और उनकी दिवंगत मां को लेकर अपशब्द कहे गए. हालांकि बच्चपन में गलतियां होती है और गलतियों से सीखने का मौका भी मिलता है.

गाली देने वाले बच्चों को गुमराह बताते हुए पीएम ने कहा कि इनको राह दिखाना हमारा काम है. उनको सजा देने से, अदालतों के चक्कर कटवाने से और समाज में प्रताड़ित करने से परिस्थितियां नहीं बदलेंगी. बच्चों को अपना कहते हुए मोदी ने कहा कि गुमराह को राह दिखाना कठिन है, पर कठिन काम को करना है.

प्रधानमंत्री ने बच्चों को साथ मिलकर आगे बढ़ने की बात कहते हुए कुछ नया सीखने की बात कही है. यह भी कहा कि गलतियों से भी सीखे और अपने सपनों को लेखकर आगे बढ़े. कहा कि देश आगे बढ़ रहा है और आगे बढ़ने वाला है. इसलिए आपका भी आगे बढ़ना निश्चित हो, यही मेरा सपना है.

मोदी ने कहा कि वह छात्रों के लिए जीते हैं और उनके उज्जवल भविष्य के लिए खटता हूं. उन्होंने छात्रों के साथ मिलकर देश को आगे बढ़ाने की बात कही. पीएम मोदी ने छात्रों को माफी मांगने की भी बात कही.

छात्रा पर दर्ज हुई है एफआईआर

इस मामले में 29 जुलाई को नोएडा के एक्सप्रेसवे थाने में छात्रा के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज की गई थी.आरोप है कि उसने प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर संवैधानिक पद की गरिमा को ठेस पहुंचाई और माहौल बिगाड़ने की कोशिश की. बाद में यह मामला दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने को भेज दिया गया.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lagatar