Ranchi: गुड फ्राइडे के अवसर पर विभिन्न चर्चों में ईसाई समुदाय ने प्रभु यीशु मसीह के दुखभोग को याद किया. सी.एन.आई चर्च, जी.ई.एल चर्च और संत मारिया महागिरजाघर सहित अन्य गिरजाघरों में विशेष आराधना हुई. जहां अलग-अलग समय पर विश्वासियों ने प्रभु के बलिदान को याद करते हुए विशेष विनती की गई.

