Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
प्रेस क्लब ऑफ घाटशिला की ओर से मजदूर दिवस का आयोजन, पत्रकारों को किया सम्मानित

प्रेस क्लब ऑफ घाटशिला की ओर से मजदूर दिवस का आयोजन, पत्रकारों को किया सम्मानित

Lagatar 2 weeks ago

Jadugoda: अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के धालभूमगढ़ (घाटशिला) के एक होटल में प्रेस क्लब ऑफ घाटशिला की ओर से मजदूर दिवस मनाया गया. इधर, एक साल का कार्यकाल पूरा होने पर पत्रकारों की नई कमेटी का पुनर्गठन व विस्तारीकरण किया गया.

इस मौके पर सर्वसम्मति से दोबारा प्रेस क्लब आफ घाटशिला का अध्यक्ष चुने गए मंतोष मंडल, महासचिव कन्हाई हेंब्रम, कोषाध्यक्ष रवि प्रकाश व अरविंद गुप्ता को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई.

अन्य पदधारियों के चयन समेत कमिटी के विस्तार की जिम्मेदारी प्रेस क्लब ऑफ घाटशिला के अध्यक्ष मंतोष मंडल को सौंपी गई. कार्यक्रम में दिल्ली से आए एबीपी के एंकर चंदन कुमार ने कहा कि शहरी व ग्रामीण पत्रकारिता अलग-अलग है. जरूरत है सुरक्षित रहने के लिए एकजुटता की. उन्होंने कहा कि आपस में लड़ेंगे तो सभी का नुकसान होगा.

इस कार्यक्रम को सरायकेल-खरसावां पत्रकार संघ के अध्यक्ष मनमोहन सिंह ने भी संबोधित किया व एकजुटता का पाठ पढ़ाया और कहा कि चुनौतियों से एकजुट होकर आगे बढ़ा जा सकता है. कार्यक्रम का संचालन क्लब के कोषाध्यक्ष रवि प्रकाश ने किया जबकि अध्यक्ष मंतोष मंडल ने एक साल की वार्षिक रिपोर्ट से अवगत कराया. इस मौके पर विभिन्न प्रखंडों से आए पत्रकारों को सम्मानित किया गया.

बैठक में प्रेस क्लब ऑफ घाटशिला की ओर से पत्रकार धरीशचंद्र सिंह, दीपक नाग, कन्हाई हेम्ब्रम, तपेश्वर शर्मा, भैरव महाराज, अरविंद गुप्ता, विद्या शर्मा, पार्थ परिडा, राजा कर्मकार, उमेशकांत गिरी, प्रभाकर कुमार, ईश्वर छेत्री, जयदेव घोष, संजय दास ने हिस्सा लिया.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lagatar