Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
रामगढ़ः डीएवी बरकाकाना में जल संरक्षण पखवाड़ा का समापन, बच्चों को दिलाई गई शपथ

रामगढ़ः डीएवी बरकाकाना में जल संरक्षण पखवाड़ा का समापन, बच्चों को दिलाई गई शपथ

Lagatar 5 months ago

Ramgarh : डीएवी पब्लिक स्कूल, सीसीएल बरकाकाना में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए 16 से 30 अप्रैल तक जल संरक्षण पखवाड़ा का आयोजन हुआ. इसका समापन गुरुवार को हुआ. इस दौरान छात्र-छात्राओं व शिक्षकों को पानी बचाने की शपथ दिलाई गई. कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की प्रातःकालीन सभा में प्राचार्य बलराम कुमार झा के संदेश के साथ हुई. पखवाड़े के दौरान विद्यार्थियों को सक्रिय रूप से जोड़ने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं.

कक्षा तीन से 5वीं तक के विद्यार्थियों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई. ईको क्लब की ओर से कुमारी अपर्णा के मार्गदर्शन में जल संरक्षण विषय पर नारा लेखन प्रतियोगिता हुई.

कक्षा 9वी व 10वीं के विद्यार्थियों के लिए "कैच द रेन अभियान" पर डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई, जिसका मार्गदर्शन अमिता तिर्की व परोमिता राय ने किया. सीनियर विद्यार्थियों के लिए भारत की नदी जोड़ो परियोजना विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई.

कक्षा 8वीं 9वीं के विद्यार्थियों के लिए वर्षा जल संचयन पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई. साथ ही जल बचाओ विषय पर फैंसी ड्रेस कार्यक्रम हुआ. कक्षा छह से 8वीं तक के विद्यार्थियों के लिए वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई. जल संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया गया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lagatar