Dailyhunt
रामगढ़ः राष्ट्रीय स्तर पर चमके अमन मुंडा, कबड्डी में झारखंड को दिलाया तीसरा स्थान

रामगढ़ः राष्ट्रीय स्तर पर चमके अमन मुंडा, कबड्डी में झारखंड को दिलाया तीसरा स्थान

Lagatar 1 week ago

Ramgarh : रामगढ़ जिले के चितरपुर प्रखंड के होनहार छात्र अमन मुंडा ने कबड्डी में राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है. उन्होंने अपनी मेहनत और खेल प्रतिभा के दम पर झारखंड को कबड्डी प्रतियोगिता में तीसरा स्थान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. छत्तीसगढ़ में 25 मार्च से 3 अप्रैल तक आयोजित खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में झारखंड की कबड्डी टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया.

झारखंड की टीम में चितरपुर के राज बल्लभ प्लस टू उच्च विद्यालय की 12वीं के छात्र अमन मुंडा भी शामिल थे. अमन मुंडा पढ़ाई के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में भी लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं. कबड्डी के उभरते खिलाड़ी के रूप में उन्होंने प्रतियोगिता में अपनी क्षमता का शानदार परिचय दिया और टीम की सफलता में अहम योगदान दिया.

उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय और क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है. अमन की इस सफलता पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों व विद्यालय परिवार ने प्रसन्नता व्यक्त की है. बीईईओ सुलोचना कुमारी, बीपीओ इंशा अल्लाह, प्राचार्य मनोज मिश्र, शिक्षक रवि प्रकाश केसरी, शारीरिक शिक्षक सोनू करमाली, प्रदीप कुमार, मनोहर करमाली सहित कई लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lagatar