Dailyhunt
Ramgarh News : डीसी ने नीट परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

Ramgarh News : डीसी ने नीट परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

Lagatar 2 weeks ago

Ramgarh : रामगढ़ जिला प्रशासन ने रविवार को होने वाली नीट (NEET) परीक्षा- 2026 की तैयारी पूरी कर ली है. कदाचार मुक्त परीक्षा कराने के लिए डीसी ऋतुराज ने शनिवार को जिले के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया.

इस दौरान उन्होंने केंद्रीय विद्यालय रामगढ़ सहित अन्य परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया.

डीसी ने परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों के प्रवेश, बैठने की व्यवस्था, बिजली, पानी व सुरक्षा व्यवस्था का मुआयना किया. उन्होंने केंद्राधीक्षकों को निर्देश दिया कि परीक्षा का संचालन पूरी पारदर्शिता, शुचिता व निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप सुनिश्चित कराएं. कहा कि नीट जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा में अनुशासन व गोपनीयता सर्वोपरि है. उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को सजग व सतर्क रहते हुए अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का निर्देश दिया. मौके पर प्रभारी पदाधिकारी गोपनीय शाखा रविंद्र कुमार गुप्ता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lagatar