Dailyhunt
Ramgarh News : गिद्दी पुल की मरम्मत व नए पुल निर्माण को स्वीकृति, सीसीएल ने 19.44 करोड़ मंजूर किए

Ramgarh News : गिद्दी पुल की मरम्मत व नए पुल निर्माण को स्वीकृति, सीसीएल ने 19.44 करोड़ मंजूर किए

Lagatar 2 weeks ago

Ramgarh : सीसीएल के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने रामगढ़ जिले के गिद्दी स्थित जर्जर पुल की मरम्मत व नया पुल निर्माण को मंजूरी दे दी है. बोर्ड ने इसके लिए 19.44 करोड़ रुपए की राशि मंजूर की है.

यह जानकारी रामगढ़ के पूर्व विधायक शंकर चौधरी ने शनिवार को गोला रोड स्थित अपने आवासीय कार्यालय में प्रसवार्ता में दी. उन्होंने बताया कि मरम्मत व नए पुल निर्माण को लेकर चल रहे आंदोलन के चलते संभव हुआ है.

ज्ञात हो कि इस मुद्दे पर पिछले 19 अप्रैल हजारीबाग के पूर्व सांसद यशवंत सिन्हा के नेतृत्व में पुल के समीप धरना दिया गया था. धरना के बाद उसी दिन शाम करीब 6 बजे सीसीएल अरगड्डा जीएम के बुलावे पर गिद्दी ए रेस्ट हाउस में वार्ता हुई. वार्ता में पूर्व विधायक शंकर चौधरी के नेतृत्व में छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने भाग लिया. काफी जद्दोजहद के बाद लिखित सहमति बनी.

वार्ता में सीसीएल के मुख्य महाप्रबंधक ने आश्वासन दिया था कि पुराने पुल की मरम्मत और नए पुल का निर्माण जल्द शुरू किया जाएगा. दोनों कार्यों पर कुल 19,44,64,400 रुपये खर्च चका आकलन किया गया. यह पूरा कार्य कंपनी के सीएसआर फंड से कराया जाएगा.

शंकर चौधरी ने बताया कि 29 अप्रैल को हुई सीसीएल बोर्ड की बैठक में इस परियोजना को स्वीकृति दी गई. इसके तहत कुल राशि का 25% पहले चरण में झारखंड सरकार को दिया जाएगा. शेष राशि दूसरे चरण में कार्य प्रगति के अनुसार जारी की जाएगी. उन्होंने बताया कि 30 अप्रैल को अरगड्डा मुख्य महाप्रबंधक से दूरभाष पर हुई बातचीत में इस स्वीकृति की पुष्टि की गई और बताया गया कि प्रथम किस्त का भुगतान जल्द किया जाएगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lagatar