Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Ranchi :  CID ने धर्मेंद्र कुमार समेत सात को हिरासत में लिया, तीन मोबाइल जब्त

Ranchi : CID ने धर्मेंद्र कुमार समेत सात को हिरासत में लिया, तीन मोबाइल जब्त

Lagatar 1 week ago

Ranchi : अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) ने नियुक्ति घोटाले के सिलसिले में रांची से धर्मेंद्र कुमार नामक व्यक्ति समेत सात लोगों को पकड़ा है. धर्मेंद्र कुमार के पास से सीआईडी की टीम ने तीन मोबाइल फोन जब्त किए हैं.

टीम ने उसका कंप्यूटर भी अपने कब्जे में ले लिया है. हालांकि सीआईडी की तरफ से अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

सूत्रों के मुताबिक, धर्मेंद्र कुमार को अतिसंवेदनशील इलाके (कचहरी के नजदीक) से पकड़ा गया है. सूत्रों ने यह भी बताया है कि धर्मेंद्र कुमार एक अधिकारी के आवासीय कार्यालय में कंप्यूटर ऑपरेटर का काम करता है. इसके साथ ही वह नियुक्ति घोटाले में भी शामिल था. इसकी सूचना मिलने के बाद सीआईडी की टीम ने उसे पकड़ा है.

इस बीच सूत्रों ने बताया कि सीआईडी ने जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र से भी दो लोगों को पकड़ा है. इसके अलावा चार अन्य लोगों को अलग-अलग इलाके से पकड़ा गया है. सभी से सीआईडी की टीम पूछताछ कर रही है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lagatar