Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Ranchi : CUJ में ITEP पाठ्यक्रमों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू, 18 जुलाई तक करें आवेदन

Ranchi : CUJ में ITEP पाठ्यक्रमों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू, 18 जुलाई तक करें आवेदन

Lagatar 1 week ago

Ranchi : केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड (CUJ) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए चार वर्षीय इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम (ITEP) के तहत बी.ए.-बी.एड. और बी.एससी.-बी.एड. पाठ्यक्रमों में नामांकन के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है.

इसे भी पढ़ें...

विश्वविद्यालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, एनसीईटी-2026 (NCET-2026) के संबंधित मैप्ड विषय में शामिल होने वाले, वैध एनसीईटी स्कोर रखने वाले और निर्धारित पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले अभ्यर्थी ऑनलाइन पंजीकरण कर प्रवेश प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं.

पंजीकरण एवं काउंसीलिंग शुल्क अनारक्षित (UR), ओबीसी (OBC) और ईडब्ल्यूएस (EWS) वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 800 रुपये, एससी (SC) एवं एसटी (ST) वर्ग के लिए 400 रुपये और दिव्यांग (PwD) और सभी वर्गों की महिला अभ्यर्थियों के लिए 200 रुपये निर्धारित किया गया है.

विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि एक बार जमा किया गया पंजीकरण शुल्क किसी भी परिस्थिति में वापस नहीं किया जाएगा. हालांकि, एक अभ्यर्थी द्वारा जमा किया गया शुल्क अधिकतम दो पाठ्यक्रमों में पंजीकरण के लिए मान्य होगा.

ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया 6 जुलाई से शुरू होकर 18 जुलाई 2026 तक चलेगी. विश्वविद्यालय ने सभी पात्र अभ्यर्थियों से समय रहते आवेदन करने की अपील की है, ताकि अंतिम समय में तकनीकी या अन्य किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lagatar