Dailyhunt
रांची: धुर्वा में लावारिस पड़े पिकअप वाहन से अवैध शराब बरामद

रांची: धुर्वा में लावारिस पड़े पिकअप वाहन से अवैध शराब बरामद

Lagatar 1 week ago

Ranchi: राजधानी रांची के धुर्वा इलाके में अवैध शराब मिली है. पुलिस ने पिकअप वाहन से यह शराब जब्त की है. पुलिस को जानकारी मिली थी कि एक पिकअप वाहन लावारिस अवस्था में कई घंटों से खड़ी है.

इस मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जांच की तो खड़ी गाड़ी में अवैध शराब बरामद हुआ.

यह शराब जौहर एकेडमी सेक्टर तीन से बरामद हुआ है. पुलिस वाहन को जब्त कर जांच कर रही है. धुर्वा थाने की पुलिस ने बताया कि फिलहाल कार को जब्त कर लिया गया है. पुलिस को प्रारंभिक जानकारी मिली कि यह पिकअप वाहन बोकारो जिले की है. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lagatar