Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Ranchi : कांग्रेस भवन में याद किए गए पीएन सिंह, जयंती पर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Ranchi : कांग्रेस भवन में याद किए गए पीएन सिंह, जयंती पर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Lagatar 4 months ago

Ranchi : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष स्वर्गीय पी.एन. सिंह की 84वीं जयंती मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय कांग्रेस भवन में मनाई गई. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने की.

इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय पी.एन. सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. इसके बाद आयोजित सभा में उनके व्यक्तित्व और संगठन में योगदान को याद किया गया.

केशव महतो कमलेश ने कहा कि पी.एन. सिंह एक सच्चे कांग्रेसी और जमीनी नेता थे. उनका पार्टी के कार्यकर्ताओं और उनके परिवारों से व्यक्तिगत जुड़ाव था. उन्होंने कहा कि उनके नहीं रहने के बाद भी उनके पुत्र इस परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं, जो सराहनीय है.

उन्होंने कहा कि पी.एन. सिंह हमेशा लोगों के सुख-दुख में सहभागी बनते थे और जीवन के विभिन्न उतार-चढ़ाव के बीच कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करते रहे.

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय पी.एन. सिंह कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच बेहद लोकप्रिय थे और संगठन के प्रति उनकी निष्ठा आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है.

कार्यक्रम में सतीश पॉल मुंजनी, राकेश सिन्हा, अभिलाष साहू, अमरेन्द्र सिंह, राजन वर्मा, केदार पासवान, गजेंद्र सिंह, शशि भूषण राय, लाल किशोरनाथ शाहदेव, राजीव रंजन प्रसाद, ज्योति सिंह मथारू, सुनील सिंह, कमल ठाकुर, उमेश चौधरी, सुरेन राम, सुरेन्द्र सिंह, जगदीश साहू, शैलेन्द्र सिंह, राजू राम, आदित्य विक्रम जायसवाल, रामाकांत आनंद, अजय सिंह, मुंजी सिंह, बिनोद सिंह, जगनारायण सिंह, श्याम बहादुर सिंह, शिव प्रसाद सिंह, मो. कासीम, जयंत राठौर, प्रवीण कुमार, शहीद अहमद, विजय कुमार सिंह, धनंजय श्रीवास्तव, नरेन्द्र कुमार सिंह, त्रिभुवन, मो. वसीम, दिलीप कुमार सिंह, विकास सिंह, राखी कौर, राजीव प्रकाश चौधरी, विनंजय भारतीय बल्कू, संजीव सिंह चुन्नू सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lagatar