Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Ranchi : कोकर में मनी ट्रांसफर एजेंट पर धोखाधड़ी का आरोप, 50 हजार भेजने में फंसा पैसा

Ranchi : कोकर में मनी ट्रांसफर एजेंट पर धोखाधड़ी का आरोप, 50 हजार भेजने में फंसा पैसा

Lagatar 1 week ago

Ranchi : राजधानी रांची के कोकर थाना क्षेत्र में मनी ट्रांसफर के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. गढ़वा निवासी एक व्यक्ति ने मनी ट्रांसफर एजेंट पर फर्जी लेन-देन करने और संदिग्ध राशि का इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए सदर थाना में शिकायत दर्ज कराई है.

जानकारी के अनुसार, गढ़वा जिले के बोलिया निवासी विवेक कुमार तिवारी इलाज के सिलसिले में बरियातू स्थित हिल व्यू अस्पताल आए हुए थे. उन्होंने कोकर स्थित डीजी कार्ड डिजिटल सेवा सेंटर में अपने रिश्तेदार के खाते में 50 हजार रुपये भेजने के लिए एजेंट विनोद कुजूर को नकद राशि सौंपी. ट्रांसफर के लिए 500 रुपये सेवा शुल्क भी अलग से दिए गए.

शिकायतकर्ता के मुताबिक एजेंट ने पहले एक रुपये का टेस्ट ट्रांजेक्शन किया. इसके बाद 40 हजार रुपये और फिर 10 हजार रुपये का ट्रांसफर किया गया. कुछ देर बाद जानकारी मिली कि 40 हजार रुपये की राशि पर साइबर होल्ड लगा दिया गया है.

बैंक से जानकारी लेने पर पता चला कि यह रकम कथित तौर पर इंटरनेट बैंकिंग फ्रॉड से जुड़ी हुई है, जिसके कारण उनके रिश्तेदार के खाते में भेजी गई राशि रोक दी गई.

पीड़ित का आरोप है कि संबंधित मनी ट्रांसफर एजेंट ने संदिग्ध धनराशि का इस्तेमाल कर ट्रांजेक्शन किया, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा. उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर एजेंट विनोद कुजूर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है.

सदर थाना पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस ट्रांजेक्शन डिटेल और बैंक रिकॉर्ड के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुटी है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lagatar