Dailyhunt
रांची : मारवाड़ी कॉलेज में रोजगारपरक प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन

रांची : मारवाड़ी कॉलेज में रोजगारपरक प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन

Lagatar 3 weeks ago

Ranchi : मारवाड़ी कॉलेज में रोजगारपरक प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया जा रहा है. यह कार्यक्रम इंफोसिस फाउंडेशन के सहयोग से तथा लर्नेट स्किल्स लिमिटेड द्वारा संचालित किया जा रहा है.

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों को वर्तमान नौकरी बाजार की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करना है.

प्रशिक्षण के दौरान छात्रों को प्रोफेशनल कम्युनिकेशन, लॉजिकल रीजनिंग, एप्टीट्यूड, बेसिक आईटी स्किल्स, इंटरव्यू की तैयारी तथा मल्टीनेशनल कंपनियों में अवसर प्राप्त करने के तरीकों की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है. प्रशिक्षक सौरव पांडेय ने बेहद प्रभावशाली और रोचक तरीके से प्रशिक्षण प्रदान किया, जिसे छात्रों ने सराहा और सकारात्मक प्रतिक्रिया दी.

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार ने छात्रों को प्रेरित करते हुए वर्तमान जॉब मार्केट की जरूरतों पर प्रकाश डाला और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. कार्यक्रम के अंतर्गत किट वितरण एवं फीडबैक समारोह का भी आयोजन किया गया, जिसमें प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार, रजिस्ट्रार दुमका डॉ. आर. आर. शर्मा तथा लर्नेट स्किल्स लिमिटेड के प्रोजेक्ट मैनेजर विजय कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही.

कार्यक्रम का संचालन एवं समन्वयन श्रेया बनर्जी (प्रोजेक्ट मैनेजर, लर्नेट) द्वारा किया गया. उन्होंने आश्वस्त किया कि भविष्य में प्लेसमेंट ड्राइव्स और बेहतर रोजगार अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे. यह संपूर्ण कार्यक्रम मारवाड़ी कॉलेज प्लेसमेंट सेल के कन्वेनर डॉ. सुभांकर अईच और अनुभव चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lagatar