Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
रांची में ट्रैफिक व्यवस्था का SSP-SP ने लिया जायजा, अवैध पार्किंग व अतिक्रमण पर कार्रवाई

रांची में ट्रैफिक व्यवस्था का SSP-SP ने लिया जायजा, अवैध पार्किंग व अतिक्रमण पर कार्रवाई

Lagatar 2 weeks ago

Ranchi : राजधानी रांची की ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से सोमवार को वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने यातायात पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह के साथ शहर के प्रमुख इलाकों का निरीक्षण किया.

अल्बर्ट एक्का चौक से लेकर अंजुमन प्लाजा तक सड़क व्यवस्था, पार्किंग और यातायात संचालन का जायजा लिया गया.

निरीक्षण के दौरान सड़क किनारे गैरकानूनी तरीके से पार्किंग करने वाले वाहन चालकों, अवैध रूप से दुकान लगाने वालों और अन्य अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई. वहीं, पैदल यात्रियों के लिए बने मार्ग पर मोटरसाइकिल और अन्य वाहन खड़े करने वालों को भी हटाया गया और आवश्यक कार्रवाई की गई.

पुलिस अधिकारियों ने पार्किंग स्टैंड में खड़े वाहनों को सुव्यवस्थित ढंग से लगवाया, ताकि सड़क पर यातायात बाधित न हो. इस दौरान ट्रैफिक पोस्ट पर तैनात यातायात पुलिस अधिकारियों और जवानों को भी यातायात व्यवस्था को और बेहतर बनाने को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए.

SSP ने कहा कि राजधानी में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और आम लोगों की सुविधा के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा. निरीक्षण के दौरान स्थानीय पुलिस उपाधीक्षक, संबंधित थाना प्रभारी समेत कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lagatar