Dailyhunt
Ranchi News: 250 भोक्ताओं ने मंडा पूजा जतरा खूंटा से झूलते हुए शिवभक्तों पर बरसाए पुष्प

Ranchi News: 250 भोक्ताओं ने मंडा पूजा जतरा खूंटा से झूलते हुए शिवभक्तों पर बरसाए पुष्प

Lagatar 2 weeks ago

Ranchi : श्री मंडा पूजा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम समिति द्वारा आयोजित मंडा पूजा शनिवार को झूलन के साथ सम्पन्न हो गया. इससे पहले सभी भोक्ता और महिला (सोक्ताईन) सुबह से लेकर शाम तक उपवास में रहे.

शाम 4 बजे सभी भोक्ता अरगोडा तालाब पहुंचे. जहां ढोल नागाडा गूंज ध्वनि से सभी भोक्ता साड़ी, गले में फूल माला, माथे पर बिंदी गाजर, मोरपंख और गुबारा से सजधज कर तैयार हुए और अरगोड़ा चौक हनुमान मंदिर पहुंचे. यहां पारंपरिक रूप से पूजा-अर्चना किए.

मंदिर में तीन बार परिक्रमा किए. इसके बाद बुढ़ा महादेव मंदिर अरगोड़ा में पूजा कर मंडा मैदान पहुंचे. इसके साथ में सहयोगी के रूप में महिला (सोक्ताईन) भी मौजूद रही. जहां सभी महिलाओं ने जतरा खूंटा पर तालाब से उठाई गई जल को अर्पित किया. इसके बाद सभी भोक्ताओं को एक-एक जतरा खूंटा पर झुलाया गया. जहां प्रसाद और फूल वर्षा बरसाए गए, जिसे श्रद्धालु ग्रहण करने के लिए आतुर रहे.

लहलहाते आग के अंगारे पर चलकर शिवभक्तों की आस्था

1 मई को सभी सोक्ताईन सुबह से लेकर रात तक अरगोड़ा तालाब से जल लाकर सात बार महादेव और देवी मंडप में जल अर्पित किया. इसके बाद शाम में लटन सेवा हुआ. आग मांगने पाहन के घर गए. यहां से आग की लकड़ी लेकर मंदिर पहुंचे. अरगोडा तालाब से पवित्र जल लेकर मंदिर पहुंचे.

जहां मंदिर में प्रार्थना की औ सुख समृद्धि एवं खुशहाली का मनोकामनाएं की गई. 250 भोक्ताओं को लहलहाती अंगारों के बीच धुंआसी (झुलाए) की गई. इसके बाद ही भोक्ता आग पर चलकर शिवभक्ति का आस्था प्रकट किए.

इस मौके पर पटभोक्ता विदेशिया यादव, अध्यक्ष मुनेश्वर साहु, सचिव अंजित साहु, संयोजक राजेश साहु, प्रकाश साहु, पंकज साहु, सुनिल साहु, शिवनंदन साहु समेत अन्य शामिल थे.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lagatar