Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Ranchi News : बदमाशों ने युवकों को पीटा, लाइसेंसी हथियार छीनकर फरार

Ranchi News : बदमाशों ने युवकों को पीटा, लाइसेंसी हथियार छीनकर फरार

Lagatar 2 weeks ago

Ranchi : राजधानी रांची में देर रात अपराधियों का दुस्साहस देखने को मिला. मेला से लौट रहे दो युवकों को बदमाशों ने रास्ता रोककर बेरहमी से पीटा और उनके लाइसेंसी हथियार लूटकर फरार हो गए.

घटना रातू थाना क्षेत्र के मलमांड चौक के पास की बताई जा रही है.

मिली जानकारी के अनुसार, 5/6 मई की देर रात करीब 1 बजे सतिश कुमार महतो (ग्राम काटमकुली, रातू) अपने दोस्त मदन अरोड़ा के साथ तारूप मेला से घर लौट रहे थे. इसी दौरान मलमांड चौक से कुछ दूरी पहले एक पिकअप वाहन ने उनकी गाड़ी के सामने आकर रास्ता रोक लिया.

इसके बाद वाहन से उतरे 5-6 अज्ञात बदमाशों ने दोनों युवकों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया. मारपीट के दौरान अपराधियों ने उनके पास मौजूद लाइसेंसी हथियार छीन लिया और मौके से फरार हो गए.

घटना के बाद पीड़ित सतिश कुमार महतो ने रातू थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है. पुलिस ने अज्ञात 5-6 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. आरोपियों की पहचान के लिए पुलिस आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lagatar