Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Ranchi News :  गैंगस्टर प्रिंस खान के नाम पर रियल एस्टेट कारोबारी से 1 करोड़ रंगदारी की मांग

Ranchi News : गैंगस्टर प्रिंस खान के नाम पर रियल एस्टेट कारोबारी से 1 करोड़ रंगदारी की मांग

Lagatar 5 days ago

Ranchi : राजधानी रांची में गैंगस्टर के नाम पर एक बार फिर रंगदारी मांगी गई है. ताजा मामला बरियातू थाना क्षेत्र का है. यहां रानी बागान निवासी और रियल एस्टेट कारोबारी बिजेंद्र सिंह से व्हाट्सऐप कॉल और मैसेज के जरिए 1 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है.

रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई है. घटना के बाद कारोबारी और उनका परिवार दहशत में है.

पीड़ित कारोबारी ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि मंगलवार को उनके मोबाइल पर व्हाट्सऐप के माध्यम से धमकी भरा मैसेज आया. इसकी जानकारी उन्होंने तत्काल बरियातू थाना प्रभारी को दी. इसी दौरान थाना में मौजूद रहने के दौरान उनके मोबाइल पर दोबारा व्हाट्सऐप कॉल आया.

कॉल करने वाले ने खुद को प्रिंस खान बताते हुए कहा कि एक सप्ताह के भीतर रंगदारी की रकम पहुंचा दो, वरना गंभीर अंजाम भुगतने होंगे. कारोबारी का आरोप है कि धमकी देने वाले ने उनके परिवार और वाहन से जुड़ी कई बातें भी बताईं. इससे उन्हें आशंका है कि उनकी गतिविधियों की रेकी कराई गई है.

मामले को लेकर बरियातू थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस व्हाट्सऐप कॉल, मैसेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि धमकी देने वाले की पहचान और उसके नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है. फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lagatar