Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Ranchi News : जमीन विवाद के बाद दो गाड़ियों में तोड़फोड़, 6 पर केस दर्ज

Ranchi News : जमीन विवाद के बाद दो गाड़ियों में तोड़फोड़, 6 पर केस दर्ज

Lagatar 4 days ago

Ranchi : राजधानी रांची के रातु थाना क्षेत्र स्थित सिमलिया भिठाटोली में जमीन विवाद को लेकर हुए हंगामे के बाद दो गाड़ियों में जमकर तोड़फोड़ की गई. मामले में पुलिस ने छह नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के अनुसार, सिमलिया भिठाटोली निवासी अंजली लकड़ा ने रातु थाना में लिखित शिकायत देकर बताया कि गांव में जमीन विवाद को लेकर तनाव की स्थिति बनी हुई थी. इसी दौरान दलादिली चौक के पास उनकी JH01GF 6845 (महिंद्रा थार) और JH01DY 4401 (महिंद्रा स्कॉर्पियो) खड़ी थी.

शिकायत में कहा गया है कि इसी बीच मुखिया का फोन आने पर उनका चालक वाहन लेकर उन्हें लेने जा रहा था. तभी अचानक गांव के कुछ लोगों ने गाड़ियों को घेर लिया और कुल्हाड़ी, छड़ी व दौली जैसे हथियारों से हमला कर दोनों वाहनों में तोड़फोड़ कर दी. घटना में दोनों गाड़ियों को भारी नुकसान पहुंचा.

मामले में अंजली लकड़ा ने सोमरा उरांव, रेखा देवी, तिलासो देवी, किरण देवी, दीपक लोहरा और सरिता देवी समेत अन्य लोगों पर तोड़फोड़ और नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है.

लिखित आवेदन के आधार पर रातु थाना में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस का कहना है कि जमीन विवाद और तोड़फोड़ की घटना की जांच की जा रही है. जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lagatar