Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Ranchi News :   कारोबारी से 30 लाख की ठगी, मुंबई-देहरादून के तीन आरोपियों पर FIR

Ranchi News : कारोबारी से 30 लाख की ठगी, मुंबई-देहरादून के तीन आरोपियों पर FIR

Lagatar 2 weeks ago

Ranchi : जिले के विद्यानगर कॉलोनी (हरमू) निवासी व कारोबारी रामाशीष कुमार से 30 लाख रुपये की ठगी की गई है. इस संबंध में सुखदेवनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. मुंबई निवासी आयुष योगराज नाकरा, देहरादून निवासी पंकज रावत और योगेश दुआ पर ठगी, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है.

प्राथमिकी के अनुसार, पंकज रावत ने अगस्त 2025 में उससे संपर्क किया और बताया कि उसके मालिक आयुष योगराज नाकरा को 30 लाख रुपये की जरूरत है. बताया गया कि पंकज रावत और आयुष योगराज नाकरा के बीच पहले से परिचय और अच्छे संबंध थे. विश्वास में लेकर आरोपी ने एग्रीमेंट और ऑथराइजेशन लेटर दिखाया, जिसके बाद रामाशीष कुमार ने अपने परिवार और अन्य लोगों से उधार लेकर 30 लाख रुपये की व्यवस्था की.

आरोप है कि 21 अगस्त 2025 को रांची के बरियातू रोड स्थित रामाडा होटल में पंकज रावत ने आयुष योगराज नाकरा से उसकी मुलाकात कराई. अगले दिन 22 अगस्त को एग्रीमेंट तैयार हुआ और उसके आधार पर आयुष योगराज ने आईसीआईसीआई बैंक के तीन पोस्ट डेटेड चेक दिए. इसके बाद रामाशीष कुमार ने 30 लाख रुपये नकद सौंप दिए.

शिकायत में कहा गया है कि फरवरी 2026 में चेक जमा करने की तारीख नजदीक आने पर आरोपी पक्ष की ओर से चेक बैंक में जमा नहीं करने का दबाव बनाया गया. इसी दौरान योगेश दुआ भी रामाशीष कुमार के घर पहुंचे और चेक नहीं डालने की बात कही.

आरोप है कि 9 और 10 फरवरी को तीनों आरोपी घर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी. पीड़ित ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने सुनियोजित साजिश के तहत उनके रुपये ठग लिए. सुखदेवनगर थाना मे मामला दर्ज किया है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lagatar