Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Ranchi News :  मोरहाबादी में स्कूली बच्चों को छोड़कर लौट रही इको वन ने दो कारों में मारी टक्कर

Ranchi News : मोरहाबादी में स्कूली बच्चों को छोड़कर लौट रही इको वन ने दो कारों में मारी टक्कर

Lagatar 2 weeks ago

Ranchi News : जिले के लालपुर थाना क्षेत्र स्थितमोरहाबादी में गुरुवार दोपहर एक तेज रफ्तार ईको कार अनियंत्रित होकर दो कारों से जा टकराई. हादसा IMS कॉलेज और सिद्धू-कान्हू पार्क के नजदीक हुआ.

टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए.

जानकारी के अनुसार, ईको कार एक निजी स्कूल के बच्चों को छोड़कर वापस लौट रही थी. इसी दौरान चालक का वाहन पर से नियंत्रण हट गया और सामने चल रही दो कारें इसकी चपेट में आ गईं. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई. सूचना मिलने पर लालपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की.

प्रारंभिक जानकारी में चालक को नींद आने की बात सामने आ रही है. जांच के दौरान यह भी सामने आया कि ईको कार पर निजी नंबर प्लेट लगी थी. बावजूद इसके उसका इस्तेमाल कथित तौर पर बिना अनुमति व्यावसायिक गतिविधि और स्कूली बच्चों को लाने-ले जाने में किया जा रहा था. पुलिस अब दुर्घटना के कारणों के साथ-साथ वाहन के व्यावसायिक इस्तेमाल और संबंधित नियमों की भी जांच कर रही है,

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lagatar