Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Ranchi News :  पंडरा से दो बच्चे लापता, परिजनों ने की लोगों से मदद की अपील

Ranchi News : पंडरा से दो बच्चे लापता, परिजनों ने की लोगों से मदद की अपील

Lagatar 1 week ago

Ranchi News : पंडरा ओपी क्षेत्र के पंचवटी नगर स्थित आईटीआई से दो बच्चे लापता हो गए हैं. लापता बच्चों की पहचान हिमांशु राज (10 वर्षीय) और आयुष कुमार (12 वर्षीय) के रूप में हुई है.

परिजनों ने बच्चों की तलाश के लिए आम लोगों से सहयोग की अपील की है.

परिजनों के अनुसार, हिमांशु राज और आयुष कुमार 1 सितंबर की सुबह करीब 7 बजे स्कूल जाने के लिए घर से निकले थे. लेकिन दोनों घर नहीं लौटे. परिजनों ने काफी तलाश की. लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है.

बच्चों के लापता होने के बाद परिवार के लोग काफी चिंतित हैं और संभावित स्थानों पर उनकी तलाश कर रहे हैं. परिजनों ने आम लोगों से भी सहयोग की अपील की है. हिमांशु राज के संबंध में जानकारी मिलने पर 6204196725 या 6202067176 पर बताने को कहा है.

वहीं आयुष कुमार के बारे में किसी भी तरह की जानकारी मिलने पर 7250604136 या 9431706878 पर सूचना देने को कहा गया है. परिजनों ने आम लोगों से अपील की है कि यदि दोनों बच्चों में से कोई भी कहीं दिखाई दे या उनके संबंध में कोई जानकारी मिले, तो तुरंत दिए गए नंबरों पर संपर्क करें.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lagatar