Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Ranchi News :  पुरानी कचहरी में दूसरे दिन भी लटका है ताला, एफिडेविट-नोटरी समेत कई जरूरी काम ठप

Ranchi News : पुरानी कचहरी में दूसरे दिन भी लटका है ताला, एफिडेविट-नोटरी समेत कई जरूरी काम ठप

Lagatar 1 week ago

Ranchi : सदर अनुमंडल दंडाधिकारी (एसडीओ) कोर्ट की ओर से करीब 15 अधिवक्ताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किए जाने के विरोध में रांची सिविल कोर्ट और एग्जीक्यूटिव कोर्ट के अधिवक्ता लगातार दूसरे दिन भी न्यायिक कार्य से दूर रहे.

इसका असर पुरानी कचहरी के कामकाज पर भी साफ देखने को मिल रहा है.

पुरानी कचहरी में दूसरे दिन भी ताला लटका हुआ है, जिससे एफिडेविट, नोटरी, शपथ पत्र और अन्य कानूनी दस्तावेजों से जुड़े सभी जरूरी काम पूरी तरह बंद रहे. कचहरी बंद होने के कारण जरूरी कार्य के लिए पहुंचे लोगों को बिना काम कराए ही वापस लौटना पड़ा.

आम लोगों को उठानी पड़ी परेशानी

पुरानी कचहरी परिसर में हर दिन बड़ी संख्या में लोग एफिडेविट, नोटरी और कानूनी दस्तावेज तैयार कराने के लिए पहुंचते हैं. यहां टाइपिस्ट दस्तावेज, नोटरी से लेकर एफिडेविट तैयार करने का काम करते हैं और अधिवक्ता उनसे जुड़ी कानूनी प्रक्रिया पूरी कराते हैं.

लेकिन लगातार दूसरे दिन कामकाज ठप रहने से परिसर में सन्नाटा पसरा हुआ है. कई अधिवक्ता और टाइपिस्ट काम नहीं होने के कारण खाली बैठे या फिर इधर-उधर समय बिताते दिखाई दिए. वहीं, जरूरी काम से पहुंचे लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lagatar