Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Ranchi News : रक्षाबंधन पर CM हेमंत सोरेन को बहनों ने बांधा रक्षा सूत्र

Ranchi News : रक्षाबंधन पर CM हेमंत सोरेन को बहनों ने बांधा रक्षा सूत्र

Lagatar 2 weeks ago

Ranchi News : भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के लिए भी भावनात्मक रहा. रक्षाबंधन के अवसर पर उनकी बड़ी बहन अंजनी सोरेन ने मुख्यमंत्री की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनके सुखद, स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की.

इस अवसर पर मुख्यमंत्री की चचेरी बहनों ने भी उन्हें रक्षा सूत्र बांधा और उत्तम एवं सुदीर्घ जीवन की कामना की. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बड़ी बहन का स्नेहपूर्वक आशीर्वाद लिया और छोटी बहनों को स्नेह, आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दीं.

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर समस्त झारखंडवासियों को श्रावण पूर्णिमा और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं. उन्होंने सभी के सुख, समृद्धि, उन्नति और खुशहाल जीवन की कामना की. इस दौरान मुख्यमंत्री की माता रूपी सोरेन सहित अन्य परिजन भी मौजूद रहे.

सीतासाल से रांची पहुंचकर बहन मति सोरेन ने बांधी राखी

रक्षाबंधन के अवसर पर दुमका जिले के शिकारीपाड़ा प्रखंड स्थित ग्राम सीतासाल से रांची पहुंचीं बहन मति सोरेन ने भी हेमंत सोरेन को रक्षा सूत्र बांधा. इस दौरान मुख्यमंत्री ने बहन मति सोरेन को आशीर्वाद देते हुए रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दीं.

बताया गया कि पिछले कई वर्षों से रक्षाबंधन के अवसर पर बहन मति सोरेन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को रक्षा सूत्र बांधती आ रही हैं. इस बार भी यह पारिवारिक परंपरा आत्मीय माहौल में निभाई गई.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lagatar