Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Ranchi News: संविधान की रक्षा में युवाओं की भूमिका सबसे अहम- के. राजू

Ranchi News: संविधान की रक्षा में युवाओं की भूमिका सबसे अहम- के. राजू

Lagatar 2 weeks ago

Ranchi: रांची महानगर कांग्रेस की ओर से 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के तहत शनिवार को कार्निवल बैंक्विट हॉल में 'संविधान संवाद' का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर कांग्रेस अध्यक्ष कुमार राजा ने की.

इसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, युवा प्रतिनिधियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया.

इसे भी पढ़ें:

कार्यक्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के स्थायी आमंत्रित सदस्य और झारखंड प्रभारी के. राजू, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने छात्रों को संविधान, लोकतंत्र और युवाओं की भूमिका पर संबोधित किया.

के. राजू ने कहा कि भारत का संविधान सिर्फ कानूनी दस्तावेज नहीं, बल्कि देश की आत्मा है. यह सभी नागरिकों को समान अधिकार, न्याय, स्वतंत्रता और बंधुत्व का संदेश देता है. उन्होंने कहा कि युवाओं की जिम्मेदारी संविधान के मूल्यों की रक्षा करना और लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत बनाना है. उन्होंने छात्रों से सामाजिक और राष्ट्रीय मुद्दों के प्रति जागरूक रहने की अपील की.

केशव महतो कमलेश ने कहा कि कांग्रेस हमेशा संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्ष करती रही है. उन्होंने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान ने हर नागरिक को समान अवसर और सम्मान के साथ जीने का अधिकार दिया है. उन्होंने छात्रों से संविधान को अपने जीवन का मार्गदर्शक बनाने की अपील की.

वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी ताकत हैं. यदि युवा संविधान के प्रति जागरूक होंगे तो लोकतंत्र और मजबूत होगा. उन्होंने समाज में संवाद, सहिष्णुता और संवैधानिक मूल्यों को बढ़ावा देने की जरूरत बताई.

कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने संविधान, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक न्याय और लोकतंत्र से जुड़े मुद्दों पर अपने विचार रखे और वक्ताओं से सवाल भी पूछे. संवाद के दौरान शिक्षा की गुणवत्ता, रोजगार के अवसर और लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत करने पर भी चर्चा हुई.

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष कुमार राजा ने कहा कि 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को संविधान के मूल सिद्धांतों से जोड़ना, लोकतांत्रिक चेतना बढ़ाना और सामाजिक व राष्ट्रीय मुद्दों पर सार्थक संवाद को बढ़ावा देना है. कार्यक्रम के अंत में संविधान की प्रस्तावना के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया गया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lagatar