Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Ranchi News: श्री सर्वेश्वरी समूह की पहल, हाथों से निर्मित पंखों का किया वितरण

Ranchi News: श्री सर्वेश्वरी समूह की पहल, हाथों से निर्मित पंखों का किया वितरण

Lagatar 1 week ago

Ranchi: श्री सर्वेश्वरी समूह के रांची शाखा ने भीषण गर्मी को देखते हुए रविवार को हाथों से निर्मित 100 ताड़ पत्ते पंखों का वितरण शहर के विभिन्न स्थानों पर किया. कार्यक्रम की शुरुवात सामुदायिक स्वास्थ केंद्र, रातू से किया गया.

स्वास्थ केन्द्र में इलाज करवा रहे रोगी एवं उनके परिजनों को ताड़ पत्ते से निर्मित पंखे दिये गए.

इसके अलावा ठाकुर गांव रोड स्थित काली मन्दिर एवं आसपास के क्षेत्र में सब्ज़ी एवं फल विक्रेता बंधुओं को हाथ-निर्मित पंखे दिए गए. लोगों ने पंखा पाकर राहत महसूस की. इस कार्यक्रम को श्री सर्वेश्वरी समूह के 19 सूत्री कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित किया गया. बता दें, श्री सर्वेश्वरी समूह एक विश्वस्तरीय सामाजिक एवं धार्मिक संस्था है जो जनकल्याण एवं समाज सेवा के अनेक कार्यक्रम लगातार आयोजित करती रहती है.

श्री सर्वेश्वरी समूह रांची शाखा लोगों की प्यास बूझाने के लिए शहर के गुरु कृपा बिल्डिंग- पिस्का मोड़, किशोरगंज चौक- प्रीति स्वीट्स के बगल में, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र- रातु के बगल में, अशोक नगर- आई.डी.बी.आई. बैंक के बगल में एवं बाजरा चौक- गौरी मेडिकल हॉल के पास निःशुल्क 'प्याऊ' लगाने का कार्य किया है. ताकि राहगीर और मुसाफिर को पीने के पानी के इधर-उधर भटकना नहीं पड़े.

संस्था बेजुबान पंछी के लिए दाना-पानी की इंतजाम करती है. जिससे इन परिंदों को भी भीषण गर्मी से बचाया जा सके. सर्वेश्वरी समूह द्वारा 'पंछी को दाना- पंछी को पानी: जन जागरूकता अभियान वर्ष 2026' के अंतर्गत चार चरणों का आयोजन किया गया, जो कि प्रोग्रेसिव पब्लिक स्कूल ऑफ लर्निंग - न्यू मधुकम, गौरी दत्त मंडेलिया हाई स्कूल- रातु रोड, मोराबादी स्थित ऑक्सिजन पार्क के मुख्य द्वार पर, अघोर पथ मोहल्ले में, किशोरगंज चौक एवं शिवगंज पर हुआ.

इसके अंतर्गत पंछियों को पीने का पानी देने के लिये 1000 सकोरा (मट्टी के बर्तन) एवं दाने का पैकेट का वितरण किया गया. साथ ही लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया गया कि पंछियों को पानी एवं दाना अवश्य दें. ताकी इस भीषण गर्मी में उनके प्राणों की रक्षा हो सके.

कार्यक्रम में श्री सर्वेश्वरी समूह- रांची शाखा की ओर से रंजीत सिंह, धर्मेंद्र कुमार सिंह, समुद्र नाथ शाहदेव, बद्रीनाथ शाहदेव, ऋषभ सिंह, समर प्रताप सिंह, सतीश मुंडा, यदुनाथ शाहदेव इत्यादि शामिल हुए.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lagatar