Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Ranchi News : वन महोत्सव पर संत जेवियर्स कॉलेज में NCC कैडेटों ने चलाया वृक्षारोपण अभियान

Ranchi News : वन महोत्सव पर संत जेवियर्स कॉलेज में NCC कैडेटों ने चलाया वृक्षारोपण अभियान

Lagatar 1 week ago

Ranchi : वन महोत्सव के अवसर पर संत जेवियर्स कॉलेज की 1/3 कंपनी एनसीसी ने आईक्यूएसी (IQAC) के सहयोग से जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया. अभियान का उद्देश्य वन संरक्षण, वृक्षारोपण के महत्व और पर्यावरण सुरक्षा के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना था.

कार्यक्रम की शुरुआत एनसीसी कैडेटों के बीच पौधों के वितरण से हुई. इसके बाद कैडेटों को अलग-अलग समूहों में बांटकर स्टेडियम के उद्यान में पौधारोपण कराया गया. इस दौरान पर्यावरण संरक्षण और हरित क्षेत्र बढ़ाने के महत्व पर भी चर्चा की गई.

अभियान में 40 एनसीसी कैडेटों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. सभी कैडेटों ने पर्यावरण संरक्षण, सतत जीवनशैली अपनाने और अधिक से अधिक वृक्ष लगाने की आवश्यकता पर अपने विचार साझा किए तथा पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया.

कार्यक्रम का संचालन एएनओ कैप्टन डॉ. प्रिया श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में किया गया. समापन अवसर पर सभी प्रतिभागियों ने वनों की रक्षा करने, अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और स्वच्छ, हरित व स्वस्थ पर्यावरण के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का सामूहिक संकल्प लिया.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lagatar