Ranchi : बहुबाजार स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज की जमीन पर लोग करीब 11 वर्षो से 300 घर बनाकर रहे है. अलीनगर में करीब 1000 की आबादी है जो अवैध तरीके से रह रहे है. यहां पर सभी घर चदरा से बनी हुई है.
एक कमरा बनाकर करीब 5-7 लोग रहते है. यही इनका खाना बनता है. इसी घर में सोते है.
दो बोरिंग के सहारे है 1000 लोग
पॉलिटेक्निक कॉलेज की जमीन पर बसी अवैध बस्ती में दो बोरिंग है. जिससे लोग अपनी प्यास बुझाए जाते है. इन दोनों बोरिंग से समय पर पानी भी नहीं निकलता है. इसके कारण लोग बहुबाजार के पास बनाए गए पुलिस टैंक से पानी लाते है. इसके साथ ही शौचालय की व्यवस्था भी नहीं है. सभी लोग वार्ड पार्षद द्वारा बनाए गए शौचालय का उपयोग करते है.
5 अप्रैल 2011 में सैकड़ों परिवार के घर उजाड़े गए थे
लोगों ने बताया कि 5 अप्रैल 2011 में ईस्लाम नगर से सैकड़ों लोगों के झुग्गी झोपड़ी उजाड़ दिए गए थे. इसके बाद से सभी लोग जैसे तैसे रह रहे है. 2025 में प्रधानमंत्री आवासा के माध्यम से 20 अपार्टमेंट बनाए गए है. इसमें करीब हजारों लोग रह रहे है. इसके बाद बचे लोग अलीनगर में बसे गए है.

