Dailyhunt
रांची : सदर अस्पताल में थैलेसीमिया व सिकल सेल बच्चों के लिए रक्तदान शिविर 4 को

रांची : सदर अस्पताल में थैलेसीमिया व सिकल सेल बच्चों के लिए रक्तदान शिविर 4 को

Lagatar 1 week ago

Ranchi : रांची सदर अस्पताल द्वारा थैलेसीमिया और सिकल सेल एनीमिया से पीड़ित बच्चों के लिए पहली बार एक विशेष रक्तदान महादान शिविर का आयोजन किया जा रहा है. इस शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद बच्चों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना और लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना है.

इस शिविर में रांची सदर अस्पताल के डॉक्टर, अधिकारी, कर्मचारी, छात्र, नर्स, वेंडर और सप्लायर सहित अन्य लोग रक्तदान करेंगे. अस्पताल प्रशासन ने अधिक से अधिक लोगों से इस अभियान में भाग लेने की अपील की है.

यह शिविर 04 अप्रैल, शनिवार को आयोजित होगा. रक्तदान सुबह 10 बजे से शुरू होगा. कार्यक्रम का आयोजन रांची सदर अस्पताल परिसर, मेन रोड, रांची में किया जाएगा.

अस्पताल प्रबंधन ने कहा कि रक्तदान एक महादान है और इससे कई बच्चों की जान बचाई जा सकती है. लोगों से अपील की गई है कि वे आगे आएं और इस नेक काम में सहयोग करें.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lagatar