Dailyhunt
रांची :  सालों से फरार ठग को रातू पुलिस ने किया गिरफ्तार

रांची : सालों से फरार ठग को रातू पुलिस ने किया गिरफ्तार

Lagatar 1 week ago

Ranchi : राजधानी के रातू थाना की पुलिस में सालों से फरार एक ठग को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार ठग का नाम नजरे आलम है. फिलहाल ठग से पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस गिरोह में कितने लोग शामिल हैं.

जानकारी के अनुसार, नजरे आलम की गिरफ्तारी के लिए कोर्ट ने वारंट जारी किया था. इसके बाद पुलिस की टीम लगातार इसकी गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर रही थी. हर बार वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो जा रहा था. लेकिन इस बार पुलिस ने उसे दबोच लिया.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Lagatar